हर चौक चौराहे को सजा दिया गया
झंडा सियासी ताव से लगा दिया गया ।
सभा में आज भीड़ का रिकॉर्ड बन गया
गलीचा गुलाबी नोट का बिछा दिया गया।
जनाब शपथ लेने को आये हैं जेल से
हर गुनाह उनका वोट से धुला दिया गया।
सेहत पे असर ना हो खराब इसलिए
पानी ज़रा शराब में मिला दिया गया।
हमीं हैं रहनुमा और हमीं हैं सिकन्दर
जनता को साफ साफ यह बता दिया गया।
टीवी में और अखबार में हमारी सुर्खियां
हर खबरनवीस को पटा लिया गया ।
हमारे शहंशाह का विरोध है कहाँ
जो भी खड़ा हुआ उसे गिरा दिया गया।
(Vkp)
झंडा सियासी ताव से लगा दिया गया ।
सभा में आज भीड़ का रिकॉर्ड बन गया
गलीचा गुलाबी नोट का बिछा दिया गया।
जनाब शपथ लेने को आये हैं जेल से
हर गुनाह उनका वोट से धुला दिया गया।
सेहत पे असर ना हो खराब इसलिए
पानी ज़रा शराब में मिला दिया गया।
हमीं हैं रहनुमा और हमीं हैं सिकन्दर
जनता को साफ साफ यह बता दिया गया।
टीवी में और अखबार में हमारी सुर्खियां
हर खबरनवीस को पटा लिया गया ।
हमारे शहंशाह का विरोध है कहाँ
जो भी खड़ा हुआ उसे गिरा दिया गया।
(Vkp)

No comments:
Post a Comment